गढ़हरा की बेटियों के जिला स्तर के खेल में सफल होने के बाद राज्य स्तरीय खेल में भाग लेने के लिए तैयार।
(गढ़हरा/बरौनी)।गढ़हरा की बेटियों ने जिला स्तर के प्रतियोगिता में परचम लहराकर अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है। यह बरौनी समेत जिला के लिए सम्मान की बात है। बताया जाता है कि गढ़हरा की विद्या कुमारी, संजना कुमारी, रागिनी कुमारी, खुशी कुमारी, प्रीती कुमारी सुमति कुमारी निशा कुमारी आदि को कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 में सफलता उपरांत इन सभी को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।। इस मौके पर मध्य विद्यालय गढ़हरा के एचएम दिलीप कुमार सिन्हा, शिक्षक मो मुस्तफीज, सुधीर कुमार वर्मा, मो खालिद सैफुल्लाह रहमानी, रंजीत कुमार सिंह, सुनील कुमार मंडल आदि ने बच्चों को उत्तेजित किया।

