Translate

नावकोठी व रजाकपुर पंचायत के उप मुखिया व उपसरपंच का परिणाम घोषित।

नावकोठी व रजाकपुर पंचायत के उप मुखिया व उपसरपंच का परिणाम घोषित।



नावकोठी(बेगूसराय) मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत दो पंचायतों के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन अधिकारी निरंजन कुमार के द्वारा पद एवं गोपनीयता के साथ नशामुक्ति की शपथ दिलायी गयी । प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित विमर्श कक्ष  में  नावकोठी के नवनिर्वाचित मुखिया राष्ट्रपति कुमार विड्डू और सरपंच सुशील कुमार सिंह, रजाकपुर  पंचायत के  नवनिर्वाचित मुखिया स्वेता भारती और सरपंच रेखा देवी और नवनिर्वाचित  सभी जन प्रतिनिधियों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किए गए। शपथग्रहण के उपरांत उपमुखिया तथा उपसरपंच का चुनाव कराया गया।



 नावकोठी  पंचायत से उपमुखिया पद पर विजय  कुमार  निर्विरोध चुनाव जीतने में सफल रहे वहीं  उप सरपंच पद पर रूपेश कुमार सिंह भी 8 वोट प्राप्त कर विजयी हुए।रूपेश कुमार सिंह के प्रतिद्वंदी रामानुज चौधरी को 6 वोट से संतोष करना पड़ा।  रजाकपुर   पंचायत से उप मुखिया पद हेतु मो अमजद 8 वोट लाकर  विजयी हुए वहीं उनके प्रतिद्वंदी नीलम देवी को 6 वोट से संतोष करना पड़ा।एक मत अवैद्य घोषिक किया गया। उप सरपंच पद पर नरेश कुमार शर्मा   6 वोट लाकर विजयी हुए और उनके प्रतिद्वंदी महेन्द्र  यादव और बिमल पासवान को 4-4 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।एक मत अवैद्य पाया गया। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी रतन कुमार, प्रखण्ड सांखिकी पदाधिकारी संजय सिन्हा,पंचायतीराज पदाधिकारी नावकोठी निधिप्रिया, बीसीओ ओम कुमार सहित सभी प्रखण्ड कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.