Translate

यूपी में हादसा: इंदिरा नहर में गिरी तेज रफ्तार में आ रही SUV, चार की मौत, तीन लापता

यूपी में हादसा: इंदिरा नहर में गिरी तेज रफ्तार में आ रही SUV, चार की मौत, तीन लापता



यूपी के लखनऊ के पास में शुक्रवार की देर रात शाम बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक बेकाबू एसयूवी कार इंदिरा नहर आकर गिर गई। कार में करीब नौ लोग सवार थे। हादसे की खबर पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में चार की मौत हो गई, दो लोगों को जीवित निकाल लिया गया है। बाकी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। 


लखनऊ के नगराम के भौरा कला के पास शुक्रवार की देर शाम को अचानक एक अनियंत्रित एसयूवी कार आई और इंदिरा नहर में जा गिरी। कार की स्पीड़ इतनी तेज थी कि पानी में गिरते तेज आवाज आई। आवाज की खबर आसपास के ग्रामीणों ने सुनी तो वह मौके पर दौड़ पड़े। कार के अंदर नौ लोग सवार थे। 


ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि जब तक पुलिस पहुंचती इससे पहले ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। ग्रामीणों ने चार लोगों के शव को पानी से बाहर निकाला। जबकि दो लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है। तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक मरने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.