दंगल: चुनावी मजबूरी, चाचा शिवपाल-भतीजा अखिलेश की मिट गई दूरी?
उत्तर प्रदेश के चुनाव से ऐन पहले चाचा-भतीजा की दूरियां मिट गई हैं. अखिलेश यादव ने गुरुवार को जब से शिवपाल की पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है, अचानक से उत्तर प्रदेश की राजनीति और दिलचस्प हो गई है..
शिवपाल तो 2017 के चुनाव में ही अखिलेश से लगभग अलग हो गए थे. लेकिन, 2019 के चुनाव से पहले अपनी अलग पार्टी बनाकर उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी की है. लेकिन अब दोनों बीजेपी को हराने के नाम पर साथ-साथ हैं.
इसीलिए दंगल का मुद्दा यही है कि क्या चाचा का साथ मिलने के बाद अखिलेश का दांव सही लगेगा? अखिलेश ने और भी छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है. 7 छोटे दलों के साथ गठबंधन तो बीजेपी का भी है. लेकिन कौन बाजी मारेगा, आज दंगल में इसी मुद्दे पर बहस होगी.

