Translate

बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का हुआ शानदार आगाज!

बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का हुआ शानदार आगाज!



रोमांचक मुकाबले ने बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने बेगूसराय नगर को 2 विकेट से हराया।


बरौनी में आरकेसी की टीम 8 विकेट से विजयी।



मटिहानी में मटिहानी किं टीम 8 विकेट से विजयी।


फर्टिलाइजर में नौला की टीम 64 रन से जीती।



 सिनियर डिवीजन  जिला क्रिकेट लीग स्वर्गीय अखिलेश्वर कुमार, स्वर्गीय डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा, स्वर्गीय विमल चंद्र कुमार की स्मृति में रूबन कप जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब बनाम बेगूसराय क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमे रोमांचक मुकाबले ने बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने बेगूसराय नगर को 2 विकेट से हराया।



शानदार खेल का प्रदर्शन करने के लिए अनिकेत झा को मैन ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया।

इस बार भारत के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत जी और बेगूसराय का वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के नाम टूर्नामेंट समर्पित किया गया है।



इसके पूर्व जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन बीएमपी 8 के समादेष्टा मनोज तिवारी बेगूसराय के पूर्व मेयर  संजय कुमार जिला क्रिकेट संघ के सचिव कृष्ण कन्हैया मृत्युंजय कुमार वीरेश निरंजन कुमार सिंह राजीव रंजन कक्कू धर्मेन्द्रवकुमार कृष्ण मोहन पप्पू मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ललन कुमार के द्वारा किया गया। मिडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कल के मुकाबला गांधी स्टेडियम में बलिया क्रिकेट क्लब बनाम बेगूसराय क्रिकेट क्लब के बीच, आरकेसी बरौनी में छौराही क्रिकेट क्लब बनाम रचियाही क्रिकेट क्लब के बीच, मटिहानी हाई स्कूल मटिहानी में बेगूसराय क्रिकेट क्लब बनाम बछवारा क्रिकेट क्लब के बीच तथा बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान में गढ़पुरा क्रिकेट क्लब बनाम चेरीया बरियारपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर रणवीर कुमार राणा शोभित पासवान निराला कुमार रंजीत पासवान राहुल कुमार अतुल गर्ग मो इमरान  मौजूद थे। वही निर्णायक रूप में मनोज कुमार और विक्की कुमार दीपक कुमार तथा स्कोरर के रूप में राम कुमार  मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.