नावकोठी (बेगूसराय):- रबी अभियान महोत्सव सह किसान कार्यशाला का आयोजन।
नावकोठी (बेगूसराय) प्रखण्ड परिसर स्थित किसान भवन में रविवार को रबी अभियान 2021- 22 का महोत्सव मनाया गया।इस दौरान प्रखंड स्तरीय किसान कार्यशाला का आयोजन भी किया गया । इसकी अध्यक्षता आत्मा के अध्यक्ष जसवंत सिंह के द्वारा किया गया । किसान महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य कृषि विभाग द्वारा संचालित बिहार सरकार के द्वारा चलाए गए योजनाओं की जानकारी और आत्मा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी से किसानों को अवगत कराना है। कृषि विज्ञान केंद्र खोदावन्दपुर के वैज्ञानिक डा राम पाल के द्वारा कृषि के नवीनतम तकनीकी के वारे में उपस्थित किसानों को विस्तृत जानकारी दिया गया । इस दैरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान बिना सोचे समझे खेतों में अधिक बीज और अधिक खाद डालते चले जा रहें हैं जिसके कारण किसानों को विशेष लाभ नहीं मिल रहा है। एक तरफ किसानों को आर्थिक रुप से नुकसान हो रहा है और दूसरी तरफ खेतों की उर्बरा शक्ति भी घट रही है। किसान महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आत्मा अध्यक्ष यशवंत कुमार ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री तीब्र बीज विस्तार योजना के द्वारा अनुदानित दर पर सरसों,चना,मसूर,मटर , एवं गेहूं का बीज देने की जानकारी दी गई।इलाके के निचली जमीन से जल निकासी पर भी विस्तार से चर्चा किया गया। मौके पर जितेन्द्र कुमार,राजेश कुमार, पंकज कुमार, रजनी रानी , किसान सलाहकार जयशंकर कुमार, रुपेश कुमार, दीपक कुमार,भूषण सिंह, सहित अन्य किसान मौजूद थे।

