Translate

12 राज्यों का वांटेड, सीतामढ़ी का रॉबिनहुड:चोरी के रुपए से 7 गांवों की सड़कें बनवाईं, लोगों ने पत्नी को जिला परिषद सदस्य चुना।

12 राज्यों का वांटेड, सीतामढ़ी का रॉबिनहुड:चोरी के रुपए से 7 गांवों की सड़कें बनवाईं, लोगों ने पत्नी को जिला परिषद सदस्य चुना।


पुलिस की नज़र में चोरों का राजा और गरीबों के दिल का चहेता करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले पुपरी के इरफान उर्फ उजाले  की पत्नी ने आखिर कर ही ली जीत हासिल जीत हासिल उजाले ने अपनी पत्नी को जिला पार्षद बनाने के लिए किए थे पानी की तरह लोगों पर पैसों की बारिश अभी दो चार दिनों पहले ही गाजियाबाद पुलिस उजाले को गिरफ्तार कर गाज़ियाबाद लगाई है

  


सीतामढी पुपरी के गाढ़ा जोगिया निवासी करोड़ों की संपत्ति का मालिक ,रॉबिन रॉबिन हुड, इरफान उर्फ उजाले  की पत्नी गुलशन परवीन ने पंचायत चुनाव में जीत हासिल की है। पुपरी के जिला परिषद संख्या 34 की प्रत्याशी गुलशन परवीन को जीताने के लिए उसके पति ने काफी पैसे खर्च किए। सात गांव की गलियों में सड़क बनाने के लिए उसने एक करोड़ रुपए खर्च कर दिए। यूं कहे की इरफान की मेहनत रंग लाई। 



पुलिस की मानें तो चोरी के पैसे से उसने गांव में सड़क बनाई और पत्नी को पंचायत चुनाव में खड़ा कर दिया नतीजा यह हुआ कि आज उसकी पत्नी चुनाव जीत गयी है। लेकिन अफसोस की उसका पति इरफान चोरी के आरोप में गाजियाबाद जेल में बंद है। इरफान को गाजियाबाद पुलिस ने बीते कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि इरफान की माली हालत बहुत खराब थी उसने गरीबी को करीब से देखा था। फिर एक दिन घर बार छोड़कर वह परदेश चला गया। लेकिन जब कुछ साल बाद वह घर लौटा तब उसके रूतबे को देखकर गांव के लोग सकते में हो गये। 


वह अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा था। इरफान के पास वह सब हो गया था जो उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा आदमी हो जाएगा। गांव वालों को भी पहले तो यकीन नहीं हुआ लेकिन उसके ठाठबांट को देखकर उन्हें भी यकीन करना पड़ा कि इरफान अब कोई साधारण व्यक्ति नहीं रहा। उसके पास कई महंगी लक्जरी ऑडी जैसी गाड़ियां  मौजूद थे। वह कई जमीन का मालिक और कई फ्लैट का मालिक बन बैठा था। जबकि उसका परिवार पहले मजदूरी किया करता था और झोपड़ीनुमा घर में रहा करता था। रोज कमाता था और रोज खाता था। इसी हालत को सुधारने के लिए वह गांव से दूर चला गया और चोरों का बेताज बादशाह बन गया। 


पुलिस के अनुसार।    मोहम्मद इरफान उर्फ उजाले कोई आम चोर नहीं है बल्कि रईस चोर है। वह शौक बहुत बड़ा रखता है। इरफान जगुआर और बड़ी गाड़ियों का शौकीन है। इन लग्जरी गाड़ियों से वह देश के विभिन्न राज्यों में जाता है और आलीशान कोठियों में चोरी की घटना को अंजाम देता और दिलाता है। इसका रहन-सहन रईस कारोबारी की तरह था और शान किसी बड़े अफसर से कम नहीं थे। लेटेस्ट मॉडल और सबसे महंगी वाली गाड़ियों पर चढ़ना इसका शौक है। नामचीन ब्रांड के महंगे वाले कपड़े पहनना, शानदार हेयर स्टाइल और महंगा चश्मा पहनना इसकी आदत है। 


एक नामी भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री इस गरीबों के रॉबिन हुड  चोर की गर्लफ्रेंड हैं। जिस पर यह लाखों रुपए लूटाया करता है। मोहम्मद इरफान उर्फ उजाले की चार-चार गर्लफ्रेंड है। उसकी पत्नी का नाम गुलशन प्रवीण है जिसे उसने जिला परिषद के चुनाव में उतारा है। मो. इरफान वाटंडे क्रिमिनल है। जिसे 12 राज्यों की पुलिस को तलाश है। इरफान पर देश के अन्य राज्यों में बड़ी-बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, गोवा, तेलंगाना, बिहार समेत कई राज्यों की पुलिस को इरफान की तलाश है। इन राज्यों की पुलिस इरफान की खोजबीन में जुटी हुई है। इस पर विभिन्न राज्यों में बड़ी-बड़ी चोरी के 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसने कविनगर में करोड़ों की चोरी की थी। चोरी की सबसे बड़ी घटना में पुलिस को इरफान उर्फ़ उजाले की तलाश थी। 


जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में छापेमारी की और इरफान को उसके घर से धर दबोचा। इरफान करीब 10 वर्षों से देश के अलग-अलग राज्यों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देता आ रहा था। 2013 में कानपुर से 30 लाख की ज्वेलरी चोरी मामले में वह पहले भी गिरफ्तार हुआ था। जिसके बाद 2014 में चुनाव के दौरान अपनी महंगी गाड़ी में चार लाख रुपये के साथ वह फिर पकड़ा गया था। मोहम्मद इरफान पहली बार चर्चा में तब आया था जब 2012 में उसने दरभंगा में एक डांसर के पर्स से लाखों रुपये उड़ा लिए थे।


जिसके बाद वह नहीं रुका और एक के बाद एक चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देता गया। कई राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी। लेकिन वह आसानी से हाथ नहीं आ रहा था। यूपी पुलिस ने इस रईस चोर को उसके घर सीतामढ़ी से धर दबोचा। बताया जाता है कि इरफान ने चोरी के पैसों से करोड़ो की अकूत संपत्ति बना ली है। इरफान की गिरफ्तारी के बाद जिस किसी ने इसकी करतूत सुनी वे हैरान रह गये। वही आज पंचायत चुनाव का रिजल्ट आया तब लोगों को पता चला कि उसकी पत्नी गुलशन परवीन चुनाव जीत गयी है।  

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.