Translate

बीपी प्रीमियर लीग सीजन 3 के फेज-1 के आखरी मुकाबले में गुड्डू गैंबलर ने गोलू सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया।

बीपी प्रीमियर लीग सीजन 3 के फेज-1 के आखरी मुकाबले में गुड्डू गैंबलर  ने गोलू सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया।





बीपी प्रीमियर लीग सीजन 3 के छठे मुकाबले में गुड्डू गैंबलर ने गोलू सुपर किंग्स को को 5 विकेट से शिकस्त दिया।  गुड्डू गैंबलर और गोलू सुपर किंग्स के बीच हुए इस मुकाबले में टॉस गुड्डू गैंबलर की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए गोलू सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने निर्धारित 16 ओवरों में  138 रन का स्कोर खड़ा किया , जिसमे गोलू दुबे ने 22 गेंदों में 46 रन एवं विशाल ने 26 गेंदों में 28 रन का योगदान किया, गुड्डू गैंबलर के गेंदबाजों में अमित और रितेश ने दो-दो एवं आशीष ने एक विकेट हासिल किया।



 138 रन के मामूली से स्कोर का पीछा करने उतरी गुड्डू गैंबलर की टीम ने रितेश की ताबड़तोड़ 19 गेंदों में 47 रन के बदौलत मैच आसानी से जीत लिया, रितेश को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पे राहुल कुमार मौजूद थे उन्होंने कहा की आज के समय में खेलकूद भी उतनी ही जरूरी है जितना की पढ़ाई । लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज तमाम खिलाड़ियों ने अपने बाएं हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैच खेला वही वरिष्ठ खिलाड़ी सचिन कुमार ने बताया जीवन में हर एक खेल अपने आप में मायने रखता है और इस तरह के आयोजन से खिलाड़ी एक अच्छा प्लेटफार्म ढूंढ सकते हैं। इस अवसर पे अंपायर के भूमिका में शुभम बल्लू एवं तौफीक मौजूद थे एवं स्कोरर की भूमिका में ऋषभ और रिशु मौजूद थे साथ ही कॉमेंट्री की जिम्मेदारी सुमित, शिवम, एस.के. सावरणी, विवेक एवं अन्य लोग संभाल रहे थे, मैच का लाइव स्कोरिंग क्रिक हीरोज ऐप पर भी करवाया जा रहा है, इस अवसर पर नीरज, गौरव, अभिषेक, सुजीत, गौतम, राहुल एवं अन्य कई वाई.एस.सी.सी. के पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे। अभी तक हुए मुकाबलों में गुड्डू गेमबलर की टीम पॉइंट्स टेबल पर शीर्ष पर कायम है , वही दूसरे नंबर पर अमन द रिकॉर्ड सेटर एवं तीसरे पर तौफीक टर्मिनेटर की टीम बनी हुई है जबकि गोलू सुपर किंग्स छठे नंबर पर है, बताते चलें कि ग्रुप स्टेज के फेज-2 के अगले मुकाबले अब 5 नवंबर से होंगे जबकि फाइनल का मुकाबला 14 नवंबर को होगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.