Translate

दरभंगा:- चार माह से जेल में बंद पप्पू यादव की आज मधेपुरा कोर्ट में पेशी, मिल सकती है जमानत

दरभंगा:- चार माह से जेल में बंद पप्पू यादव की आज मधेपुरा कोर्ट में पेशी, मिल सकती है जमानत



  चार महीने से भी ज्यादा समय से दरभंगा जेल में बंद जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव आज जेल से बाहर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि आज पप्पू यादव की मधेपुरा कोर्ट में पेशी है। जिसमें उन्हें इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि कोर्ट उनके जमानत की अर्जी को मंजूर कर सकती है। जानकारी के अनुसार के कोर्ट में पेशी के लिए थोड़ी देर में वह पुलिस और डॉक्टरों की निगरानी मधेपुरा रवाना हो गए हैं। 


32 साल पुराने अपहरण के मामले में बीते 11 मई को जेल भेजे गए पप्पू यादव के जमानत की अब तक सारी अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है. हालांकि कुछ दिन पूर्व ही कोर्ट में उनके मामले की सुनवाई पूरी होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद इस बात की संभावना जतायी जा रही थी कि उन्हें जमानत मिल सकती है।


140 दिन बाद होगी रिहाई


पप्पू यादव लगभग 140 दिन से जेल में हैं। ऐसे में आज पेशी के दौरान कार्यकर्ताओं को पूरी उम्मीद है कि कोर्ट उनकी जमानत को अपील को मंजूर कर लेगी और वह जेल से बाहर होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.