Translate

गढ़हरा:- मध्य विद्यालय गढ़हरा में भव्य रुप से मनाया गया दिनकर जयंती ।

गढ़हरा:- मध्य विद्यालय गढ़हरा में भव्य रुप से मनाया गया दिनकर जयंती ।



बरौनी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गढ़हरा के प्रांगण में गुरुवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की 113 वीं जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ एमके मिश्रा ने कहा कि दिनकर ने लोगों को गलत चीजों का विरोध करने की ताकत दी। दिनकर ने अपने लेखनी से आजादी के संग्राम में वीर सेनानियों को अंग्रेजों के विरुद्ध उत्साहित किया।



 ऐसे समय में बच्चों को दिनकर के कृतियों से जोड़ना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने अपने  पिता स्व शिवशंकर मिश्रा और माता स्व लीला देवी की स्मृति में दो सीलिंग फेन भेंट किया। इस मौके पर छात्र छात्रों ने दिनकर से जुड़े भाषण, कविता, गीत व समूह नृत्य कर  लोगों को उत्साहित किया। एचएम दिलीप कुमार सिन्हा ने स्वागत किया। मौके पर प्रीति, सोनम, जिया, दीपिका, ईशा,श्रेया, पायल, खुशी, दुर्गा, संगीता, गायत्री, आरती आदि ने अपनी प्रतिभा से लोगों को मुग्ध किया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.