Translate

मंझौल (बेगूसराय):- जलेवार समिति के तत्वाधान में सदस्य गण के साथ अक्टूबर महीने में क्रिकेट टूर्नामेंट एवं विभिन्न खेलों के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा किया।

मंझौल (बेगूसराय):- जलेवार समिति के तत्वाधान में सदस्य गण के साथ अक्टूबर महीने में क्रिकेट टूर्नामेंट एवं विभिन्न खेलों के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा किया।



मंझौल (बेगूसराय) जलेवार समिति के तत्वाधान में सदस्य गण के साथ अक्टूबर महीने में क्रिकेट टूर्नामेंट एवं विभिन्न खेलों के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। इस मौके पर जलेबार समिति के अध्यक्ष श्री रतन सिंह ने कहा कि जलेबार सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक करके एवं कोरोना महामारी को देखते हुए सभी तरह के प्रोटोकॉल पालन करते हुए जिलाधिकारी को इस क्रिकेट टूर्नामेंट एवं खेल संबंधित जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा आज्ञा मिलेगा तो मंझौल के शताब्दी मैदान में भव्य डे नाइट राज्यस्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा। इससे राज्य एवं इस जिले के युवाओं को अपने खेल का प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। यदि आज्ञा मिला तो पिछले कुछ महीने पहले राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के तर्ज पर ही इस टूर्नामेंट में भी हजारों प्लेयर भाग ले सकेंगे एवं कई गणमान्य अतिथियों का भी माता जयमंगला के धरती पर पदार्पण होगा। यह आयोजन जलेवार समिति के सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से एवं आम नागरिकों के सहयोग से सफल होगा। पिछले 2 बड़े कार्यक्रमों में खास करके जलेवार सेवा समिति स्वास्थ्य मेगा शिविर एवं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में यहां के आम नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला। आने वाले टूर्नामेंट में भी यहां के नागरिकों से सहयोग की जलेवार सेवा समिति को काफी अपेक्षाएं हैं। इस आयोजन के लिए जलेबार समिति के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सीनियर कार्यकर्ताओं का एक समिति बनाया जाएगा जो इस टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर कार्य करेंगे। इस मौके पर एबीवीपी विभाग संयोजक कन्हैया कुमार एवं सदस्य संजय कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर पिछले टूर्नामेंट से ही युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर मुकेश कुमार उमेश सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.