Translate

नावकोठी बेगूसराय:- प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा से पांच बदमाशों को पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नावकोठी बेगूसराय:- प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा से पांच बदमाशों को पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।



बेगूसराय के नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा से पांच बदमाशों को पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में विपुल कुमार, राममूर्ति कुमार पे० बुलबुल सिंह, शुभम कुमार पे०मनोज कुमार सिंह, भिखारी कुमार पे० रामबदन साह और अनिकेत कुमार सिंह उर्फ छोटू पे० सुनील प्र० सिंह है । इनके पास से उजला कलर का एक बोलेरो गाड़ी, आटोमेटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और चार मोबाइल जप्त  किया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन  ने बताया कि महेश्वारा में वाहन जाँच के क्रम में गुप्त सूचना मिली थी कि बिना न० का उजला कलर का बोलेरो सहित पाँच अपराधी  जयमंगला गढ जाने वाले सड़क में  किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा थे। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए   खदेड़ कर  पकड़ लिया गया। सभी बदमाशों का कोविड जाँचोपरान्त  न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । इस गिरफ्तारी में एस आई खामश चौधरी, जेएस आई अनिल कुमार मिश्रा तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.