Translate

पटना में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर दीघा गेट को किया गया बंद

पटना में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर दीघा गेट को किया गया बंद



पटना नहर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। गंगा के बढ़ते जल स्तर के कारण दीघा लॉक में गेट को बंद कर दिया गया है।  वहां बुडको के 8 पंप से पानी की निकासी की जा रही है। किंतु जल संसाधन विभाग के अभियंता द्वारा निरीक्षण कर अवगत कराया गया है कि 8 पंप में से 3 पंप ही पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहा हैं जिसके कारण पटना नहर में पानी का दबाव बढ़ गया है।फलत: बुडको को सभी 8 पंप को पूरी क्षमता से कार्य करने योग्य बनाने तथा अभियंताओं को मुस्तैद कर सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने  को कहा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.