Translate

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा ने किया सेमिनार का आयोजन

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा ने किया सेमिनार का आयोजन 



दलसिंहसराय  

जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा द्वारा स्थानीय आर बी कॉलेज के सभागार में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर "आज का भारत और प्रेमचंद" विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की शुरुआत मुंशी प्रेमचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ। विषय से परिचित कराते हुए मोर्चा नेता रामसेवक राय ने वक्ताओं को सभा स्थान आमंत्रित किया। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए आर बी कॉलेज के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० महेशचंद्र चौरसिया ने समसामयिक विषयों पर महिला उत्पीड़न एवं समाजिक आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करते हुए प्रेमचंद की रचनाओं में सर्वहारा वर्ग के साथ उनके दृष्टिकोण में रेखांकित किया। वहीं टीपी चौबे ने प्रेमचंद की रचना की विस्तृत विवेचना प्रस्तुत करते हुए उनके कथाओं उपान्यासो को पत्रों के माध्यम से समाज को दिए गए संदेशों से लोगो को परिचित करवाया। जनवादी संस्कृति मोर्चा के राज्याध्यक्ष अशोक मिश्र ने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, पत्रकारों की हत्या, सामुदायिकता, राष्ट्रीयता, जनतंत्र पर हमला एवं संविधान पर संकट के सवाल को रेखांकित करते हुए प्रेमचंद के संदेश को आत्मसात करने पर बल दिया। पूर्व न्यायाधीश नागेंद्र नाथ चौधरी ने विस्तार से चर्चा करते हुए आज के संदर्भ में प्रेमचंद को प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम का संचालन राम नरेश दास ने किया। इस दौरान मोर्चा की ओर से 4 गीतों का प्रस्तुतिकरण सुनील कुमार, रामसाजन राय, अरविंद कुमार एवं नरेश दास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधानचंद्र, नीलम देवी, संतोष चौधरी, सिकन्दर राम, शिवनन्दन महतो, सदानंद सिंह, बृजनंदन ठाकुर, सावित्री देवी, वीरेंद्र दास, अनिल दास, भोला राय, रुवी देवी, जनकलाल महतो, महेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.