Translate

बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा फैसला अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा टैब या लैपटॉप

बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा फैसला अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा टैब या लैपटॉप



कोरोना की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ा है. ज़्यादातर क्लास ऑनलाइन चल रहीं हैं. लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ रहा है. उचित संसाधन नहीं होने की वजह से कई बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के 36 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को डिजिटल पढ़ाई के लिए टैब या अन्य गैजेट देने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए टैब, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट तैयार करने वाली विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने पहली बैठक की. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट तैयार करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रजेंटेशन दिया है. 


अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि लिखित रूप से प्रजेंटेशन के पूरे प्रस्ताव को विभाग को दें. विभाग ने अभी तय नहीं किया है कि टैब दिया जाए या छोटा लैपटॉप. राशि खर्च के मामले पर अगली बैठक में चर्चा होगी. 15 दिनों के अंदर कंपनियों से प्रस्ताव मिलने के बाद विभाग फिर इस पर विमर्श करेगा

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.