न्यूज़ डेस्क:- बेगूसराय के कचहरी रोड स्थित जिला परिषद मार्केट में जयमंगला वाहिनी संगठन के द्वारा हुनरमंद को रोजगार के तर्ज पर स्ट्रीट फूड ठेले का उदघाटन किया।
बेगूसराय के कचहरी रोड स्थित जिला परिषद मार्केट में जयमंगला वाहिनी संगठन के द्वारा हुनरमंद को रोजगार के तर्ज पर स्ट्रीट फूड ठेले का उदघाटन किया गया, जिसका उद्घाटन जयमंगला वाहिनी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर जयमंगला वाहिनी के सदस्य नवनीत राज ने कहा हमारा उद्देश्य है की जिले में हुनरमंद युवाओं को चुनकर उनको स्वरोजगार के लिए सक्षम करना। वहीं सिंह मालिक ने कहा हमारा हमेशा से ही उद्देश्य रहा है की समाज के युवा वर्गो को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाया जाए , आपको बता दे खगड़िया के रहने वाले बबलू 5 साल पहले बेगूसराय के कचहरी रोड में स्ट्रीट फूड चलाया करता था लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या के वजह से वह अपने घर खगड़िया चला गया , और वहीं सब्जी भेजने लगा फिर जयमंगला वाहिनी के सदस्य नवनीत राज ने फोन करके बुलाया और स्ट्रीट फूड का ठेला लगाने का सुझाव दिया और संगठन के द्वारा सामुहिक सहयोग से आर्थिक मदद भी की , उद्घाटन के मौके पर जयमंगला के सदस्य सौरव कश्यप , सुमंत सिंह , प्रभास , अंकित शांडिल्य , बिंदु मैडम , सूर्या ब्राह्मण , मनोज, प्रवीण , अभिषेक , अजय , आकाश , आदि मौजूद थे।


