Translate

Bihar:- उफान पर बिहार की नदियां, बूढी गंडक का तेवर बरकरार, भुतही बलान भी सीमा पार।

Bihar:- उफान पर बिहार की नदियां, बूढी गंडक का तेवर बरकरार, भुतही बलान भी सीमा पार।



बिहार की सभी कुछ प्रमुख नदियां अपनी सीमा में सिमटने लगी हैं तो कुछ का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। बूढ़ी गंडक नदी का तेवर अब भी बरकरार है। साथ में शुक्रवार को भुतही बलान नदी भी मधुबनी में सीमा लांघ गई है। शुक्रवार को भी बूढी गंडक नदी रोसड़ा रेल पुल के पास लाल निशान से लगभग 314 सेमी ऊपर बह रही है। गंगा का जलस्तर पटना से भागलपुर तक नीचे उतरा है। बागमती समस्तीपुर तो अपनी सीमा में आ गई है लेकिन मुजफ्फरपुर और दरभंगा में अभी लाल निशान से ऊपर बह रही है।  


कोसी नदी का डिस्चार्ज शुक्रवार को थोड़ा और कम हुआ है। खगड़िया जिले में यह नदी भी लाल निशान से 106 सेमी ऊपर है। इस नदी से गुरुवार को बराह क्षेत्र में 96 हजार तो बराज पर एक लाख 47 हजार घनसेक पानी निकल रहा है। गंडक का डिस्चार्ज काफी घट गया है। इस नदी से बाल्मिकी नगर बराज पर एक लाख 63 हजार घनसेक पानी मिल रहा है। लेकिन गोपालगंज में यह नदी अब भी लाल निशान से 68 सेमी ऊपर है।  


प्रमुख नदियों में बूढी गंडक का जलस्तर मुजफ्फरपुर में लाल निशान से 75 सेमी ऊपर है। इसके अलावा समस्तीपुर में 227 सेमी और रोसड़ा में 314 सेमी लाल निशान से ऊपर बह रही है। खगड़िया में यह नदी लाल निशान से 32 सेमी ऊपर है। बागमती नदी का जलस्तर सीतामढ़ी ने नीचे आया है। जिले के सभी जगहों पर नदी लाल निशान से नीचे है। लेकिन मुजफ्फरपुर में 59 और दरभंगा में 104 सेमी ऊपर है। कमला नदी नीचे उतरी है। लेकिन झंझारपुर में अब भी मात्र 10 सेमी ऊपर है। भुतही बलन मधुबनी में लाल निशान से दस सेमी ऊपर चली गई है। अधवारा और परमान नदी लाल निशान से नीचे आ गई है लेकिन अधवारा दरभंगा में अब भी दस सेमी ऊपर है। खिरोई भी दरभंगा में 74 सेमी ऊपर चली गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.