Begusarai:- नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेखौफ अपराधियो ने महिला सहित तीन लोगों को गोली मारकर किया घायल।
बेगूसराय के नीमा चांदपुरा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां बेखौफ अपराधियों ने शाम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। जहां महिला सहित तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। इस गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न रहा। गोली लगने से सगे दो भाई एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के मलीबा चौक के निकट की बताई जा रही है । घायल युवक की पहचान नीमा चांदपुरा निवासी स्वर्गीय शंभू सिंह का पुत्र संदीप कुमार और मिट्ठू कुमार एवं जख्मी महिला की पहचान सोनाली कुमारी के रूप में बताया जा रहा है। बताया जाता है कि संदीप कुमार और मिट्ठू कुमार दूध लेकर अपने घर वापस लौट रहा था उसी दौरान किसी बात लेकर अपराधी के साथ विवाद हुआ और बौखलाए अपराधी ने दोनों भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया जिस दौरान दोनों भाई को गोली लग गया। गोली लगने के बाद उसी जगह दोनों भाई बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौरा तो अपराधी मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न रहा। फिलहाल नीमा चांदपुरा थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


