बेगूसराय:- बेतहाशा भाड़ा बृद्धि को लेकर विधायक ने जिला पदाधिकारी को दिया ज्ञापन।
जिले के विभिन्न रूटों पर चलनेवाली यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के किराए में बेतहाशा वृद्धि को रोकने,पूर्व निर्धारित किराया पुनः लागू करने और जिले के सभी प्रखडों से सरकारी बस चलाने की मांग को लेकर बेगूसराय डीएम अरविंद कुमार वर्मा से मिले बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान। उन्होंने कहा कि बेतहाशा भाड़ा बृद्धि से आम जनता काफी पड़ेशान है।कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन करने को लेकर मुशाफिर से अनर्गल भाड़ा लिया जा रहा है। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार यात्री को एक शीट छोड़कर बैठना होगा और भाड़ा दोनों शीट का लगेगा।लेकिन होता क्या है कि दोनों शीट पर यात्री को बैठाकर भाड़ा भी दोनों से डबल लिया जाता है।इसी बात को लेकर बखरी विधायक सूर्यकान्त पासवान ने बेगूसराय डीएम अरविंद कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर जनता के हित को देखते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की।


