बिहार के मधुबनी विधायक तो गए थे लोकार्पण करने,फीता काट कर नारियल फोरने लेकिन उल्टे लोगों ने ही फोर दिया गुस्सा। विधायक उल्टे पांव भागे।
कलुआही प्रखंड से बिना लोकार्पण किए ही स्थानीय विधायक विनोद नारायण झा को उल्टे पांव भागने के लिए बाध्य होना पड़ा। अपने ही विधानसभा क्षेत्र से बिना लोकार्पण कार्यक्रम पूर्ण किए ही जनता के भारी विरोध के सामने लाचार दिखा विधायक।
मामला कलूआही प्रखंड क्षेत्र के पाली मोहन पंचायत में 16 करोड़ 18 लाख की लागत से बन रही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के भवन लोकार्पण कार्यक्रम से संबंधित है। स्थानीय लोगों का कहना है संस्थान की भवन निर्माण कार्य घटिया और मिलावटी सामानों से किया जा रहा है। जिससे उद्घाटन पूर्व ही बने हुए भवनों की दीवार दरकना शुरू हो चुका है।
इतना ही नहीं नवनिर्मित भावना की छत इतनी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुका है की चार बूंद पानी भी बर्दाश्त करना संभव नहीं है। स्थानीय लोगों को जब पता चला कि बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का उद्घाटन कर दिया हैऔर स्थानीय विधायक नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन लोकार्पण के लिए पहुंचे हैं।
तो इन लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर दिखाई देने लगा अगल बगल से लोगों का चूटना कार्यक्रम स्थल पर होना शुरू हो गया। इन लोगों का स्पष्ट कहना था अभी संस्थान कार्य के लिए आवश्यक भवन निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है।अभी तो कैंटीन एवं छात्रावास भी बनकर तैयार नहीं हो सका है। तो ऐसे में उद्घाटन एवं लोकार्पण कार्यक्रम करना कहीं ना कहीं इस कार्य से जुड़े हुए अभिकर्ता को लूट का छूट देने व कार्य में वर्ती गई अन्यमित्ता पर पर्दा डालने की साजिश है। स्थानीय ग्रामीणों का नेतृत्व राजीव कुमार,शंभू कुमार,।
रेखा चंद्र सिंह आदि लोग कर रहे थे। इन लोगों के विरोध को देखते हुए भाजपा विधायक विनोद नारायण झा को बिना लोकार्पण कार्य पूर्ण किए ही उल्टे पांव भागने के लिए बाध्य होना पड़ा।ऐसे तो विधायक और विवादों का संबंध चोली दामन का रहा है दल के अंदर हो या दल के बाहर बराबर इनके विरुद्ध काफी गंभीर आरोप लगता रहा है दल के कार्यकर्ताओं ने अपने शीर्ष नेतृत्व से आग्रह तक कर चुका था कि बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से इन्हें उम्मीदवार मत बनाया जाए जिसके परिणाम स्वरूप इन्हें चुनाव में शिकस्त भी मिल चुका है।
लेकिन इन्हें विधान पार्षद कोटा से मंत्री बना कर पीएचइडी मंत्री पद से नवाजा गया वहां भी नल जल योजना के असफलता व लूट खसोट की चर्चा आम हो लोगों के जुबान पर आज भी जस का तस बना हुआ है।बेनीपट्टी विधानसभा से सटे मोहम्मदपुर की खूनी होली को लोग भुला ना पाया होगा विधाक का नाम यहां भी काफी रंग पकड़ कर राजनीतिक क्षेत्र में भूचाल ला दिया था। हाल के दिनों में ज्योति एवं माधव प्रेम प्रसंग एवं शादी प्रकरण में भी विधायक विनोद नारायण झा का नाम उछल चुका है। विगत विधानसभा चुनाव के समय नीरज झा निर्दलीय उम्मीदवार की मौत को लेकर भी इनका नाम साजिश कर्ता के रुप में आ चुका है।


