Translate

नावकोठी (बेगूसराय):- छतौना पुल पर हथियार के बल 10000 रू० की लूट,ग्रामीण भयभीत।

नावकोठी (बेगूसराय):- छतौना पुल पर हथियार के बल 10000 रू० की लूट,ग्रामीण भयभीत।





प्रखण्ड क्षेत्र के छतौना पुल पर सोमवार की रात लगभग  8:30 से 9:0 बजे के बीच अपराधियो ने गांव के ही एक युवक का हथियार के बल पर 10,000 रूपया नकद छीन लिया । बताते चलें  कि युवक  छतौना के अरुण सिंह का पुत्र आदित्य कुमार छोटू है । आदित्य कुमार ने बताया कि रात लगभग 8:30 से 9 बजे  के बीच बेगूसराय से आ रहे थे । आने के दरम्यान छतौना पुल के बीच में कुछ युवक दो बाइक के साथ खड़ा था ।  बाइक अपाची और स्प्लेंडर था । सबने हमें  रोका ।  मैंने जब बाइक को रोका तब मुझे पिस्टल  सटाकर जेब से 10000 रुपया निकाल लिया । छीनाझपटी के क्रम में  मोबाइल और बाइक भी छिनने की कोशिश की । आदित्य कुमार उर्फ छोटू ने बताया कि मैं  बाइक का चाबी नीचे गिरा कर , गाव की तरफ भागते हुए चिल्लाया। चिल्लाने की आवाज़ सुनकर छतौना बांध पर बैठे लोग दौरे।  लोगों को आते देख अपराधी अझौर की तरफ भाग गया । घटना क्रम की सूचना  नीमाचांदपुरा और  नावकोठी पुलिस को  दी गयी ।  सूचना मिलते ही पुलिस प्रसासन के द्वारा घटना स्थल पर पहुच कर गहन छानबीन शुरू कर दी गयी।इस घटना के घटित होने से ग्रामीण सहित इलाका में भय उत्पन्न हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.