बेगूसराय:- डा० कन्हैया कुमार के द्वारा पपरौर स्थित चाँद सूरज हास्पीटल का निरीक्षण।
डा० कन्हैया कुमार ने पपरौर स्थित चांद सुरज अस्पताल के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह , डा० अंकित एवं डा० राजेश के साथ निरीक्षण किया। वहां अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आगे अस्पताल को आक्सीजन युक्त एवं आधुनिक सुविधा से लैस अस्पताल बनाने में लगने वाली सामग्री की जानकारी भी ली। ताकि संसाधन से लैस कर आगे जनमानस की सेवा में अस्पताल को समर्पित किया जा सके।
बताते चलें कि चांद सूरज अस्पताल में रोज सैकड़ों आंख के मरीज का इलाज किया जाता है । इस अस्पताल को नो प्रोफिट नो लास के तर्ज पर चलाया जा रहा है। ताकि आमजन को बिना परेशानी के कम खर्च पर सुविधा मुहैया कराया जा सके। डा० कन्हैया कुमार ने आमजनों के इलाज संबंधी परेशानियों को देखते हुए इस अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर के पहले आक्सीजन युक्त वार्ड बनाने की ओर कदम बढ़ाया है ताकि जरूरतमंद लोगों को उचित सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान डा० अंकित एवं डा० राजेश ने अस्पताल प्रबंधन को कोविड वार्ड के लिए जरूरी आवश्यक सुझाव दिए । आगे अस्पताल प्रबंधन कमिटी के फैसले के बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर अस्पताल प्रबंधन कमिटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, व्यवस्थापक रमेश पाठक के साथ-साथ मिंटू सिंह , प्रिंस कुमार,नटवर कुमार , सौरव , जयंत , संतोष,अनमोल ,साकेत , अक्षय, विवेक एवं चंदन मिश्रा मौजूद थे।


