Bihar:- "छह माह में छह करोड़ को टीका" महाभियान 21 से, सीएम नीतीश करेंगे शुरुआत।
राज्य के अधिकाधिक लोगों को वैक्सीन लगाकर उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। इस महाभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। अगले छह महीने में राज्य के छह करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रखंड स्तर तक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। हर वर्ग और व्यवसाय के हिसाब से लोगों का टारगेट ग्रुप बनाया जा रहा है।


