वीरपुर:- बारिश का पानी पैक्स गोदाम में घुसने से 200 बोरा गेंहू क्षतिग्रस्त।
इनदिनों लगातार हो रही बारिश से बारिश का पानी नौला पैक्स के गोदाम घुस गया। पानी घुसने से भवन में रखा 200 बोरा किसानों से खरीदा गया गेहूं क्षतिग्रस्त हो गया। पैक्स अध्यक्ष अरुण प्रसाद सिंह व प्रबंधक राम पुकार यादव ने बताया कि गोदाम में 3889 क्विंटल गेहूं रखा गया था ।लगातार बारिश होने से पानी पैक्स भवन में घुस गया जिससे उसमें रखा 200 बोरा गेंहू क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों की मदद से पंपसेट चलाकर जल की निकासी की गई ।


