Translate

हाजीपुर: वैशाली पुलिस ने कुछ दिन पहले एचडीएफसी बैंक में हुई एक करोड़ 19 लाख रुपए कैश लूट कांड का खुलासा।

हाजीपुर: वैशाली पुलिस ने कुछ दिन पहले एचडीएफसी बैंक में हुई एक करोड़ 19 लाख रुपए कैश लूट कांड का खुलासा।



वैशाली पुलिस ने कुछ दिन पहले एचडीएफसी बैंक में हुई एक करोड़ 19 लाख रुपए कैश लूट कांड का खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने एचडीएफसी बैंक से लूटी गई 88 लाख 67 हजार 500 रुपए भी बरामद कर लिया है। घटना में शामिल तीन अपराधियों समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। 

वैशाली एसपी मनीष के मुताबिक वैशाली, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर पुलिस के साथ पटना एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में इस बड़े कांड का खुलासा किया जा सका। एसपी ने बताया कि लूट गिरोह द्वारा हाजीपुर समेत मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में चार बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया दिया गया था और अनुसंधान के दौरान चारों लूट कांड का एक साथ खुलासा किया गया। हाजीपुर समेत मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर में हुए बैंक लूट में काफी समानता देखी गई। जिसके बाद पुलिस ने अपने जांच के तहत चारों बैंक लूट का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की। हाजीपुर में एचडीएफसी बैंक लूट मामले के साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर बैंक लूट का भी खुलासा हो सका और इस दौरान हाजीपुर बैंक लूट के साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर बैंक लूट मामले में कुल राशि 93 लाख 19 हजार 500 रकम की बरामदगी की गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.