Translate

Patna:- पप्पू यादव को गिरफ्तारी कर मुश्किल में पड़े नीतीश, अब JDU के बड़े नेता विजयेंद्र यादव ने छोड़ा साथ!

Patna:- पप्पू यादव को गिरफ्तारी कर मुश्किल में पड़े नीतीश, अब JDU के बड़े नेता विजयेंद्र यादव ने छोड़ा साथ!



पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर अपने ही नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हो गए हैं। सीएम के करीबी और जेडीयू नेता मोनाजिर हसन का कहना है कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी की जितनी निंदा की जाए वो कम है। वे गरीबों के मसीहा के तौर पर काम कर रहे थे।


जेडीयू नेता हसन ने कहा कि गिरफ्तारी तो छपरा के डीएम और बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की होनी चाहिए थी। पप्पू यादव मुश्किल समय में गरीबों की मदद कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी निंदा का विषय है। वहीं दूसरे जेडीयू नेता विजयेंद्र यादव ने भी पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।


विजयेंद्र यादव ने पूर्व सांसद की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए कहा कि मानवता के आधार पर राजीव प्रताप रूडी को एक मिनट भी सांसद बने रहने का अधिकार नहीं है। पप्पू यादव को मानवता के आधार पर छोड़ देना चाहिए। एंबुलेंस मामले की जांच करके डीएम को बर्खास्त और सांसद को इस्तीफा देना चाहिए।


दूसरी ओर बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की है। इसके अलावा बिहार एनडीए में शामिल हम और वीआईपी पार्टी के अध्यक्षों जीतन राम मांझी और मुकेश साहनी पहले ही यादव की गिरफ्तारी का विरोध कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.