Breaking_News Patna:- जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल बोर्ड ने पटना रेफर किया।
इस वक्त की बड़ी अपडेट:DMCH में पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल बोर्ड ने पप्पू यादव को पटना भेजने की सिफारिश की। मेडिकल जांच के बाद DMCH अधीक्षक डॉ. मणिभूषण शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड ने पटना रेफर करने की अनुशंसा कर दी है।
पप्पू यादव की मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया उनकी किडनी में स्टोन है। हार्ट में परेशानी के कारण पैदल चलने से उनका दम फूलता है। लिपिड प्रोफाइल भी बढ़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इससे पहले पूर्व सांसद पप्पू यादव की एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और इको जांच सरकारी खर्चे पर शहर के एक निजी अस्पताल में कराया गया। जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मेडिकल बोर्ड ने यह फैसला लिया।
फिलहाल उन्हें DMCH के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। चिकित्सक उनके इलाज को लेकर 24 घंटे तैनात हैं प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद उन्हें पटना ले जाया जाएगा। डीएमसीएच में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को पीएमसीएच पटना ले जाने की तैयारी की जा रही है।


