Translate

पटना:- शहाबुद्दीन की तरह सता रहा कोरोना से मौत का डर! बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई के सोशल मीडिया में चल रहा जोरदार कैंपेन।

पटना:- शहाबुद्दीन की तरह सता रहा कोरोना से मौत का डर! बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई के सोशल मीडिया में चल रहा जोरदार कैंपेन।



कोरोना से कई वीआईपी की देश में मौत हो चुकी है.कोरोना ने देश के ग-अलग जेल में दस्तक दी है. कोरोना संक्रमण की वजह से बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत हो चुकी है.ऐसे में अब सहरसा जेल में डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन के समर्थकों में डर समाया हुआ है.उनके चाहने वाले और समर्थक बाहुबली को जेल से रिहाई की मांग उठा रहे हैं.जेलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख आनंद मोहन की पत्नी व पूर्व सांसद लवली आनंद और बेटा विधायक चेतन आनंद ने रिहाई की मांग उठाई है।


आनंद मोहन की रिहाई के लिए उनके परिवारवालों के साथ-साथ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ी.शनिवार को कई घंटों तक ट्विटर पर रिलीज़ आनंद मोहन नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा.ट्विटर पर ट्रेंड करने के बाद आनंद मोहन के बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने लोगों को धन्यवाद दिया है. 

विधायक ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि बहुत जल्द जेल से उनके पिता आनंद मोहन बाहर आएंगे. आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने भी लोगों को धन्यवाद दिया है.


बता दें कि आनंद मोहन के परिवार ने बिहार सरकार से आग्रह किया है कि आनंद मोहन को कोरोना को देखते हुए जल्द से जल्द रिहा किया जाए. पूर्व सांसद लवली आनंद का कहना है कि आनंद मोहन लगभग 14 साल से जेल में बंद हैं. उन्हें कभी भी पेरोल पर भी नहीं छोड़ा गया. आनंद मोहन की 98 वर्षीय मां कोरोना संक्रमित हैं और वो लगातार अपने बेटे को याद कर रही हैंआनंद मोहन 65 साल के हो गए हैं. इस हालात में कोरोना महामारी से कई लोगों की मौत हो रही है. कब किसको कोरोना हो जाए, कोई नहीं जानता है, इस हालात को देखते हुए आनंद मोहन को रिहा किया जाए.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.