Translate

बेगूसराय:- उत्तर-दक्षिणी बिहारवासियों के लिए खुशखबरी, 80 करोड़ से राजेंद्र सेतु का होगा जिर्णोद्धार।

बेगूसराय:- उत्तर-दक्षिणी बिहारवासियों के लिए खुशखबरी, 80 करोड़ से राजेंद्र सेतु का होगा जिर्णोद्धार।



राजेंद्र पुल का होगा पुर्ण जीर्णोद्धार, राजमार्ग प्राधिकरण ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अनुरोध को मानते हुए दी मंजूरी।

कोरोना कालखंड में विकास का पहिया न रूके यह यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रगतिशील कार्यशैली है।

पिछले कई बर्षों से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक के कारण नागरिक असुविधा के साथ भारी आर्थिक नुकसान भी हो रहा था।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राघिकरण ने बेगूसराय-मोकामा के बीच राजेंद्र पुल की मरम्मती के लिए 80करोड़87हजार 640रुपया की स्वीकृति दी है।

प्राघिकरण ने 6मई की कार्यकारणी की बैठक में राशि की मंजूरी कर इसे रेलवे द्वारा तकनीकी विशेषज्ञ एवं निविदा के आघार पर शीध्र पुरा करने को कहा है।

इस पुल के जिर्णोद्धार का काम इसलिए लटक गया था कि इसके समानांतर फोर लेन का सड़क पुल बन रहा है।सांसद गिरिराज सिंह ने यह बात केन्द्रीय मंत्री नीतीन गडकरी के समक्ष उठाया था कि इस पुल की अपनी महत्ता है तथा फोर लेन पुल बनने में अभी समय लगेगा।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री नीतीन गडकरी जी को धन्यवाद देते हुए इसे बेगूसराय एवं उत्तर बिहार के लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम वताया।

दिसम्बर माह में ही रेलवे द्वारा अनुमानित80करोड़ की राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव लिया था लेकिन सांसद के हस्तक्षेप से राशि आवंटित हो जाने के बाद राजेंद्र पुल आमजन के लिए पुर्ण उपयोगी होगा तथा सभी वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.