साइकिल गर्ल ज्योति के पिता का निधन, 1200 किमी साइकिल चलाने के कारण आई थी चर्चा में।
साईकिल गर्ल से चर्चा में आई ज्योती कुमारी के पिता मोहन पासवान का निधन हो गया है। पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान अपने पिता को नई दिल्ली से साइकिल पर 1200 किमी तक साइकिल पर बैठाकर बिहार के दरभंगा के सिरहुल्ली गांव पहुंची थी। साइकिल गर्ल के पिता के निधन कैसे हुआ, इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।


