मरने के 18 घंटे बाद फिर से जीवित हो गयी रामरति देवी! छत्तीसगढ मे हुई थी मौत बिहार मे जीवित हो उठी। होने वाला था दाह-संस्कार
जिस महिला को छत्तीसगढ़ में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, उसकी लाश को चार चक्का वाहन से बिहार लाने में उसकी सांस चलने लगी।
72 वर्षीय मृत महिला को दाह संस्कार के लिए बेगूसराय लाने में उसकी सांस चलने लगी। क्या? इसको कुदरत का करिश्मा कहा जाए?
नीमा चंदपुरा, बेगूसराय
बिहार की रहने वाली 72 वर्षीय महिला को छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था ,लेकिन बिहार पहुँचते ही उनके शरीर में जान आ गई।
दरअसल, परिजन जब उसका दाह संस्कार करने के लिए महिला को बेगूसराय ला रहे थे ,तो वह बिहार पहुंचते ही जिंदा हो गईं।
फिलहाल महिला का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल के ICU में चल रहा है। डॉक्टर भी महिला के इस तरह जिंदा होने को चमत्कार के रूप में देख रहे हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक: सांस रुकने पर छत्तीसगढ़ में महिला को मृत घोषित किया गया होगा ,लेकिन चारपहिया वाहन से लाने के दौरान रास्ते में जर्क लगने से नेचुरल CPR मिला होगा और फिर सांस चलने लगी है, फिलहाल महिला की स्थिति ठीक है। और इलाज चल रहा है। जिसकी चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई है कि क्या? मृत व्यक्ति भी जीवित हो सकता है क्या? इसको लोग ईश्वर का करिश्मा मान रहे हैं।


