मधेपुरा डीएम के गाड़ी द्वारा कुचल कर तीन लोगों की मौत की घटना की किया घोर निंदा
जिम्मेदार पदधारक द्वारा जिम्मेदारी से घटनास्थल से भागना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषी पर कार्रवाई हो - किरण देव यादव
खगड़िया। देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष सह वामपंथी नेता किरण देव यादव ने कहा कि मधेपुरा जिला में कथित तौर पर डीएम के गाड़ी द्वारा तीन लोगों की कुचलकर मौत होने की घोर निंदा किया है।
श्री यादव ने पीड़ित परिजन को 10-10 लाख मुआवजा देने, एक-एक सरकारी नौकरी देने, उच्च स्तरीय जांच करने, दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया। वहीं श्री यादव ने कहा कि डीएम एवं ड्राइवर को घटनास्थल से भाग जाना, घायल को देख-रेख या इलाज करने के वजाय इस कदर एक जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदारी से भागना दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री यादव ने कहा कि जहां एक ओर आमजनों द्वारा स्पीड से गाड़ी चलाने पर, प्रदूषण एवं इंश्योरेंस समाप्त होने पर, कागजात कमी होने पर , धक्का लगने पर, दुर्घटना होने पर, अन्य कारणों से चालान काटने व कड़ी कार्रवाई की जाती है। वहीं डीएम के गाड़ी का एवं प्रदूषण 4 वर्ष पूर्व से समाप्त रहना, "सैंया भये कोतवाल, तो अब डर काहे का" वाली कहावत को चरितार्थ करती है।



