देश बचाओ अभियान के बैनर तले महात्मा फुले का 133 वां पुण्यतिथि मनाया

देश बचाओ अभियान के बैनर तले महात्मा फुले का 133 वां पुण्यतिथि मनाया



ज्योतिबा फुले सच्चे अर्थों में महात्मा, दार्शनिक, लेखक, प्रबोधक, विचारक, क्रांतिकारी, समाज सुधारक थे - किरण देव यादव



खगड़िया। देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के बैनर तले सदर अस्पताल चौक अवस्थित संपर्क कार्यालय खगड़िया में महात्मा ज्योतिबा फुले का 133 वां पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर इसके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया गया एवं याद किया गया। तथा ज्योतिबा फुले अमर रहे नारों को बुलंद किया गया। उनके व्यक्तित्व कृतित्व जीवनी पर विस्तृत चर्चा कर प्रकाश डाला गया। तथा उनसे सीख लेने पर बल दिया।

देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सस मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि ज्योतिराव गोविंदराव फुले सच्चे अर्थों में एक महात्मा, भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं ''ज्योतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। सितम्बर 1873 में इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। इनका

जन्म 11 अप्रैल 1827 एवं

मृत्यु 28 नवंबर 1890 पुणे में हुई। वे गौतम बुद्ध, तुकाराम, कबीर, अशोक, मुहम्मद, अब्राहम लिंकन, से ज़्यादा प्रभावित थे। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ( 1840–1890)

माता चिमाना फूले, पिता गोविंदराव फूले थे।

इन्होंने सत्यशोधक समाज नामक संगठन का स्थापना किये। इन्होंने सर्वप्रथम शिक्षा का दीप जलाये एवं प्रथम राष्ट्र निर्माता थे।

बिनग्राक परिषद के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

महिला विकास सेवा संस्थान के संरक्षक मधुबाला देवी ने कहा कि आज भी शोषित पीडित वंचित गरीबों के बीच शिक्षा का लौ जलाने की जरूरत है।

अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर ने कहा कि महात्मा फुले माली बिरादरी की भूमिका सच्चे अर्थों में निभाते हुए समाज के सभी जनों को शिक्षा से सिंचित कर शिक्षित फुल खिलाने को जीवन पर्यंत प्रयासरत रहे।

गुड्डू ठाकुर एवं शुभम चौहान ने कहा कि महात्मा फुले के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज सच्चे अर्थों में शिक्षित होंगे एवं संगठित होकर समस्या समाधान हेतु लेकर संघर्ष तेज करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.