बछवाड़ा : नवालिक लड़की की हत्या मामले में पुलिस ने किया 6 लोग अरेस्ट , एसपी ने दिया जानकारी
रिपोर्ट:- नंदकिशोर सिंह
बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा एक पंचायत के चमथा छोट खूट गाँव निवासी रजनीश कुमार ऊर्फ पप्पू सिंह की एक नवालिक 10 वर्षीया पुत्री को 24 जुलाई को गायब होने की खबर मुझे मिली थी!उसके बाद मेरे द्वारा एसडीपी तेधडा डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर दिया गया! पुलिस की टीम अपना काम कर रही थी! नवालिक लड़की मेहदी का पत्ता तोड़ने के लिए पड़ोसी के घर गयी थी, उसके वाद वहा से वो गायब हो गयी! जब उसके घर की पूरी तलाशी ली ,तो रात में हम लोगों को घर के अंदर में एक स्थान पर संदेह हुआ! फिर वहां पर 10 फीट नीचे मिट्टी की खुदाई की गयी तब जाकर नीचे लड़की का शव बरामद हुआ! इसमें उस घर के 6 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है! जिसमे घर संदीप कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, ओम कुमार, घर का नौकर महेश कुमार, राकेश कुमार सिंह!पूर्व मुखिया है ! नवीन कुमार सिंह और संजीव कुमार सिंह उर्फ डाक बाबू को पुलिस ने आज सुबह में अरेस्ट किया !एसपी ने बताया कि इनसे गहन पूछताछ अभी की जा रही है! इन लोगों के ऊपर मर्डर और लाश को छुपाने की धारा f.i.r. थाना में दर्ज होगी! नवालिक लड़की का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज हम लोगों को शाम तक मिल जाएगा! रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी,साथ ही एफएसएल की टीम भी वहा पहुंचकर पूरी जांच कर रिपोर्ट देगी!एसपी ने पूछने पर बताया कि घर के परिजनों के द्वारा लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है! इसकी भी गहन जांच चल रही है! बीती रात नवालिक लड़की का घर से शव बरामद होने के बाद शुक्रवार की सुबह में गांव के कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गुड्डू सिंह के घर को छतिग्रस्त करना चाह रहे थे! लेकिन पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी, उसने घर को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया! माहौल अभी बिल्कुल शांत और नियंत्रण में है! लेकिन ग्रामीणों में काफी इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है!


