एनएपीएम, नदी घाटी मंच के देशव्यापी आह्वान पर अलौली गढ घाट पर पूल बनाने एवं जलस्रोत को बचाने के सवाल को लेकर किया गया जल सत्याग्रह प्रदर्शन

एनएपीएम, नदी घाटी मंच के देशव्यापी आह्वान पर अलौली गढ घाट पर पूल बनाने एवं जलस्रोत को बचाने के सवाल को लेकर किया गया जल सत्याग्रह प्रदर्शन



सभ्यता संस्कृति से जुड़ी नदियों एवं मानव अस्तित्व को बचाने की जरूरत, अन्यथा जल संकट एवं जल के लिए होगा तीसरा विश्व युद्ध - किरण देव यादव

 

खगड़िया


 जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय, एन ए पी एम से जुड़े नदी घाटी मंच, देश बचाओ अभियान, फरकिया मिशन के संयुक्त तत्वाधान में पूल बनाने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर अलौली गढ घाट कोसी नदी में जल सत्याग्रह आंदोलन प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व नदी घाटी मंच के राष्ट्रीय संयोजक सह फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।

एनएपीएम के राज्य संयोजक सह बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि जल सत्याग्रह प्रदर्शन के माध्यम से नदी तालाब कुआं जैसे जलस्रोत का जल स्तर घटने, सूखने, समाप्त होने की स्थिति में बचाने, नदियों से हो रहे कटाव पर रोक लगाने, अवैध बालू खनन पर रोक लगाने, पर्यावरण बचाने एवं मानव अस्तित्व को बचाने, अलौली गढ़ घाट कोसी नदी पर पूल जल्द बनाने, सरकार को डीपीआर जल्द भेजने, फरकिया में सड़क पूल निर्माण करने, फरकिया का सर्वांगीण विकास करने, किसानों के अनाज का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, खेती को उद्योग का दर्जा देने, पूर्व श्रम कानून को धरातल पर लागू कर मजदूरों को अधिकार देने, आदि 10 सूत्री मांगों को लेकर जल सत्याग्रह आंदोलन प्रदर्शन किया गया।

समाजसेवी जल योद्धा किरण देव यादव ने कहा कि नदियां हमारी सभ्यता संस्कृति से जुड़ी हुई है। जल ही कल है एवं जल ही जीवन है। यदि जल स्रोत समाप्त जाएगी तो मानव अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। चुकी जलचक्र टूट रहा है। जल का स्तर घटने से जल संकट पैदा होगी एवं आगामी तीसरा विश्व युद्ध जल के लिए अवश्य संभावी हो जायेगा।

श्री यादव ने कहा कि समाधान यात्रा के मद्देनजर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरकिया मिशन के द्वारा दी गई आवेदन के आलोक में चिरलंबित मांग गढ घाट कोसी नदी पर पुल बनाने एवं डीपीआर जल्द बनाकर भेजने का आदेश दिए, किंतु कई महीने बीतने के बाद भी अभी तक डीपीआर नहीं भेजना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं विधानसभा में सड़क निर्माण ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि अलौली गढ घाट पर पुल बनाने के संबंध में सरकार का कोई विचार फिलवक्त नहीं है, जैसी जवाब से फरकियावासी आहत एवं आक्रोशित हैं।

जल सत्याग्रह आंदोलन में रघुनंदन पासवान महेश्वर यादव मुकेश यादव राजा यादव शिवम कुमार दिनेश शाह बबलू कुमार रंजू देवी राजेश दुहाव अभिषेक यादव हरिहर यादव अमीन यादव आदि ने अलौली घाट घाट पर पुल निर्माण करने के सवाल को लेकर गगनभेदी नारे लगाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.