11 जून को डीएम के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल, प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया जाएगा।

11 जून को डीएम के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल, प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया जाएगा।



बढ़ते अपराध, हत्या, भ्रष्टाचार, बलात्कार, भाजपाई नेताओं को क्लीन चिट देने, फासीबाद पूंजीवाद के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लें - किरण देव यादव


खगड़िया। देश बचाओ अभियान एवं मिशन सुरक्षा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 11 जून 2023 को खगरिया समहरणालय के समक्ष राज्यव्यापी आह्वान पर एक दिवसीय भूख हड़ताल, प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया जाएगा।

उक्त जानकारी अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह एमएसपी के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव ने दिया। श्री यादव ने कहा कि अगुवानी घाट के गंगा नदी पर निर्माणाधीन पूल दो दो बार धराशाही होने, उड़ीसा में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना होने, महिला पहलवान को सम्मान एवं न्याय देने, अलौली गढ़ घाट घाट पर पुल निर्माण करने तथा जिला एवं राज्य में बढ़ते अपराध हत्या अपहरण बलात्कार लूट भ्रष्टाचार महंगाई निजीकरण बेरोजगारी मनुवाद पूंजीवाद संप्रदायवाद फासीवाद धार्मिक उन्माद एवं नफरत तथा बहुजनों के अधिकार हनन करने, बदले की भावना की राजनीति करने के खिलाफ एवं बहुजन दावेदारी बराबरी एकजुटता सम्मान सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकार के सवाल को लेकर प्रदर्शन एवं प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन तथा भूख हड़ताल किया जाएगा।

मिशन सुरक्षा परिषद के बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने कहा कि अगुवानी घाट पुल निर्माण कंपनी सिंगला एवं अन्य दोषी पर कानूनी कार्रवाई करने, जातिगत जनगणना करने आदि 10 सूत्री मांगों को लेकर तथा देश संविधान लोकतंत्र एकता अखंडता संप्रभुता को बचाने के सवाल को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल प्रदर्शन पुतला दहन किया जाएगा।

प्रदर्शन में एमएसपी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रहास यादव, महिला सेल के प्रदेश अध्यक्ष ललिता देवी, बिनोद यादव, रामचंद्र यादव, मुरली कुमार, युगल किशोर, देश बचाओ अभियान के डॉ कमल किशोर यादव, उमेश ठाकुर, मधुबाला, तितली भारती, कालेश्वर ठाकुर, मक्खन शाह, ईश्वर चंद्र भगत, चंद्रशेखर मंडल, वेद प्रकाश, सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि भाग लेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.