137 वीं अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुनिया के मजदूरों एक हो नारो को किया बुलंद, दी बधाई
बहुजन मजदूरों को अपने अधिकार की सुरक्षा हेतु संगठित संघर्ष तेज करने की जरूरत - जितेंद्र यादव
मजदूरों के हक हकूक अधिकार के सवाल को लेकर एवं न्यू लेबर एक्ट कानून के विरोध में आंदोलन तेज करें मजदुर सर्वहारा वर्ग - किरण देव यादव।
मजदूरों को किया गया सम्मानित
फासीवाद पूंजीवाद निजीकरण महागाई भ्रष्टाचार उन्माद एवं नफरत के खिलाफ आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प।
खगड़िया।
बलुवाही अवस्थित डॉक्टर अंबेडकर भवन सभागार में बामसेफ के बैनर तले 137 वां अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद मजदूरों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीद मजदूर अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, दुनिया के मजदूरों एक हो, नारों को बुलंद किया गया।
इस अवसर पर मजदूरों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया, वही सफल मंच संचालन राजेश कुमार ने किया तथा कार्यक्रम का कोआर्डिनेशन मोनी पासवान ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में कपड़ा मील सहित कई फैक्ट्रियों में मजदूरों ने श्रम शोषण के विरोध में हड़ताल किया, फासीवादी सरकार एवं फैक्ट्री मालिक ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर हजारों मजदूरों को गोलियों से भून दिया, खून से लथपथ कपड़े को हाथों में लहराते हुए मजदूरों ने इंकलाब जिंदाबाद, दुनियां के मजदूरों एक हो, नारों को बुलंद किया। तब जाकर 8 घंटा काम, 8 घंटा आराम एवं 8 घंटा मनोरंजन करने का अधिकार मिला।
श्री यादव ने कहा कि आज पुनः मोदी की सरकार न्यू लेबर एक्ट कानून बनाकर 12 घंटा ड्यूटी लेने का तुगलकी फरमान जारी कर काला कानून बनाया है, इसके विरोध में पूरे देश में 88 प्रकार के मजदूरों को हक हकूक अधिकार लेने हेतु संगठित मजदूर सर्वहारा वर्ग को आंदोलन तेज करना होगा।
कार्यक्रम को जिला पार्षद प्रवीण पासवान, मोहम्मद अकीब, शीलकमल पासवान, जीवन पासवान, परवाना जी, सज्जन पासवान, रिजवान अहमद, पंकज कुमार , गणेश राम, चंद्र शेखर मंडल, राम सुचित पासवान, जितेंद्र कुमार, सत्यार्थी जी, कुंदन जी आदि ने संबोधित करते हुए डॉ आंबेडकर के रास्ते मजदूरों के सवालों को लेकर संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा हेतु फासीवाद पूंजीवाद निजी करण महागाई भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।



