Translate

Begusarai:- बखरी-मक्खाचक में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर DM से की मुलाकात।

Begusarai:-  बखरी-मक्खाचक में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर DM से की मुलाकात।



नगर परिषद क्षेत्र बखरी में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मो. अलीराज व मो. शमीम ने बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा से समाहरणालय में मुलाकात की। जिला अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में दोनों सामाजिक कार्यकर्ता ने मक्खाचक में विकास योजनाओं में आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति से जिलाधिकारी को विस्तार से अवगत कराया। मो. अलीराज ने क्षेत्र में अपराधियों द्वारा रचे जा रहे षडयंत्र के बारे में DM को जानकारी दी।



DM रोशन कुशवाहा ने मो. अलीराज द्वारा उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में उन्होंने आरक्षी अधीक्षक के साथ बैठक करने की बात कही। इस मौके पर मो. अलीराज व मो शमीम  मो0 औरंगजेब मो 0 मुकीम ने जिलाधिकारी को शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.