Translate

1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानायक तात्या टोपे का 164 वीं शहादत दिवस मनाया।

1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानायक तात्या टोपे का 164 वीं शहादत दिवस मनाया।



अलौली। 


देश बचाओ अभियान के बैनर तले 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के शहीद तात्या टोपे का 164 वीं शहादत दिवस हरिपुर पर्री में मनाया गया।

उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि दिया गया तथा तात्या तोपे अमर रहे नारों को बुलंद किया गया।

अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि शहीद तात्या टोपे प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानायक थे। जिन्होंने फांसी के फंदे को चूम कर शहीद हुए थे। शहीद तात्या टोपे का जन्म 16 फरवरी 1814 एवं शहादत 18 अप्रैल 1859 में हुई थी। इनका जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में अरुण कुमार दिलीप कुमार विवेक कुमार कपिलेश्वर शाह रामेश्वर साह मीरा देवी सीता देवी नेहा देवी आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.