तमिलनाडु में 35 मजदूरों की हत्या घोर निंदनीय, 20 20 लाख रुपए मृतक मजदूरों के आश्रितों को जल्द दें सरकार - किरण देव यादव

तमिलनाडु में 35 मजदूरों की हत्या घोर निंदनीय, 20 20 लाख रुपए मृतक मजदूरों के आश्रितों को जल्द दें सरकार - किरण देव यादव



भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम को भाजपा विधायक द्वारा अलोकतांत्रिक शब्द का प्रयोग करने पर जताया आक्रोश, की निंदा।


भाजपा विधायक को बर्खास्त करने की उठी मांग।


35 मृतक मजदूरों को 2 मिनट का मौन रख कर दी गई श्रद्धांजलि, दोषी पर कार्रवाई करने का किया मांग।


श्रमेव जयते, दुनियां के मजदूरों एक हो, नारों को बुलंद किया।


खगड़िया


 भाकपा माले के जिला संयोजक सह ऑल इंडिया मिशन ट्रेड यूनियन, ऐम्टू एवं असंगठित निर्माण कामगार मजदूर यूनियन के अध्यक्ष किरण देव यादव ने तमिलनाडु में 35 बिहारी मजदूरों की हत्या करने तथा भाकपा माले के विधायक दल के नेता मोहम्मद महबूब आलम को भाजपा विधायक संजय सरावगी द्वारा बिहार विधानसभा सदन में जिन्ना का औलाद कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए घोर निंदा व आक्रोश व्यक्त किया।

भाकपा माले नेता किरण देव यादव ने तमिलनाडु की घटना का उच्च स्तरीय जांच करने, दोषी पर कानूनी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी करने, शहीद मजदूर के आश्रितों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने, तमिलनाडु सरकार को इस्तीफा देने, भाजपा विधायक संजय सरावगी को बर्खास्त करने की मांग किया।

देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि आज बिहार, देश एवं विदेशों में मजदूर सप्लायर के रूप में प्रचलित हो गया है। बेरोजगारों मजदूरों को बिहार में काम नहीं मिलने से उत्तर बिहार से पलायन कर तमिलनाडु आसाम गुजरात पंजाब पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश एवं विदेशों में मजदूरी करने जाते हैं, बिहार से सबसे सस्ता मजदूर उपलब्ध होता है। बिहार में उद्योग धंधा रोजगार उपलब्ध नहीं है। दूसरे राज्यों में भाषावाद के कारण बिहारी को हत्या की जा रही है । अन्य राज्यों के लोग हकमारी का आरोप लगाकर अलगाववाद का बढ़ावा दे रही है। बिहारी को बेइज्जत किया जा रहा है जबकि देश के सभी मजदूरों को सभी राज्यों में काम करने का संवैधानिक अधिकार है।  बिहारी होना गर्व की बात है। बिहार सरकार भी चुप्पी साधे हुए हैं। श्री यादव ने कहा कि पूरे देश में मजदूर आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत है।

देश बचाओ अभियान के उपाध्यक्ष डॉ कमल किशोर यादव, महासचिव उमेश ठाकुर, संयुक्त सचिव रोशन चंद्रवंशी, सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रदेश नेता गौतम कुमार प्रीतम, छात्र नेता दीपक कुमार, ऐम्टू के महासचिव चंद्रहास यादव, ऐम्पा के मोहम्मद सुहेल, सतीश आनंद, कामगार यूनियन के महासचिव चंद्रजीत यादव, उपाध्यक्ष शंकर पासवान, निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव सुनील कुमार, खेत मजदूर किसान सभा के संयोजक धर्मेंद्र कुमार, मजदूर नेता राजेंद्र राम, तेज नारायण यादव, जयप्रकाश शाह , काष्ठ श्रमिक संघ के महासचिव अनुज शर्मा आदि ने देश एवं राज्य में मजदूरों की हो रहे निरंतर हत्या एवं मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।

ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष किरण देव यादव ने न्यू लेबर एक्ट कानून रद्द करने का मांग किया। उन्होंने मजदूरों की सुरक्षा अधिकार के सवाल को लेकर दुनिया के मजदूरों एक हो एवं श्रमेव जयते का नारा बुलंद किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.