फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन की तैयारी जोरों पर, ऐतिहासिक बनाने हेतु की गई बैठक का आयोजन

फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन की तैयारी जोरों पर, ऐतिहासिक बनाने हेतु की गई बैठक का आयोजन



व्यतम जिंदगी में तनाव मुक्त समाज बनाने हेतु हंसोड़ आंदोलन अति प्रसांगिक


खगड़िया

6 मार्च को नेशनल स्कूल के सभागार में 47 वाँ फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का ऐतिहासिक आयोजन हेतु तैयारी समिति की बैठक अरुणोदय सांस्कृतिक मंच एवं बिनग्राक परिषद के तत्वाधान में लक्ष्मी कंपलेक्स में संस्थापक अध्यक्ष अरुण वर्मा के अध्यक्षता में हुई।

बैठक में एक स्वर में 47 वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सतीश आनंद, प्रभात सुमन, सुरेश पोद्दार, किरण देव यादव, राकेश पासवान शास्त्री, उमेश ठाकुर, तितली भारती, मक्खन शाह, पांडव ठाकुर, मोहम्मद शाहिद आलम, प्रशांत कुमार, चंपा राय, बृजेश कुमार, विपिन कुमार आदि ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आहूत महामूर्ख सम्मेलन में कवि गोष्ठी, आर्केस्ट्रा,  जोगीरा, एकांकी नाटक, जट जटिन, अल्लहा रुदल, हास्य व्यंग्य, लोक गीत संगीत नृत्य एवं सूर लय ताल का समागम होगा।

सम्मेलन से पूर्व आकर्षक अनूठा अनोखा शोभायात्रा निकाली जाएगी। डेंजरस डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कवि पत्रकार लेखक कलाकार समाजसेवी भाग लेंगे। 3 सत्र उद्घाटन सत्र, रंगारंग कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के रूप में कार्यक्रम संपन्न होगा। सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि लोग व्यस्तम जिंदगी में तनावग्रस्त हो रहे हैं। आज विलुप्त हो रही लोक संस्कृति को बचाने की जरूरत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.