देश बचाओ अभियान एवं सरपंच संघ ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का 61 वीं पुण्यतिथि मनाया
डॉ राजेंद्र प्रसाद सच्चे अर्थों में स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रथम राष्ट्रपति थे - किरण देव यादव
खगड़िया।
देश बचाओ अभियान एवं बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के बैनर तले मधुरानी विवाह भवन खगड़िया में राजेंद्र प्रसाद का 61 वीं पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा राजेंद्र प्रसाद अमर रहे नारों को बुलंद किया गया।
अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद सच्चे अर्थों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रथम राष्ट्रपति थे।
कार्यक्रम में सरपंच संघ के जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद सुहेल, चंद्रशेखर, सरपंच मनोज कुमार, राजेंद्र यादव, विनोद यादव, अर्जुन महतों आदि ने भाग लिया।


