Translate

जननायक कर्पूरी ठाकुर का 36 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जननायक कर्पूरी ठाकुर का 36 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि



कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में जननायक, गुदड़ी के लाल, गरीबों का मसीहा थे - किरण देव यादव


अलौली


देश बचाओ अभियान के बैनर तले कर्पूरी ठाकुर के 36 वीं पुण्यतिथि पर श्री नवयुवक प्रखंड पुस्तकालय परिसर में श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर कोटि-कोटि नमन किया गया तथा कर्पूरी ठाकुर अमर रहे नारों को बुलंद किया गया।

देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में जननायक, गुदरी के लाल, शोषित पीड़ित वंचित गरीबों का मसीहा थे। श्री यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, उप मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, सच्चे राजनीतिक थे। वे सादगी, सच्चाई, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठता के प्रतिमूर्ति व समाजवादी नेता थे।

इस अवसर पर प्रकाश ठाकुर नृपेंद्र यादव मोहम्मद मुस्लिम कुलदीप महतो दिनेश पेंटर उमेश यादव शंकर ठाकुर विपिन ठाकुर उपेंद्र ठाकुर सिकंदर ठाकुर संजीव ठाकुर धर्मवीर यादव पंकज यादव रामचंद्र यादव विष्णु देव यादव महेंद्र महतो आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.