डीएम ने अधिवक्ताओं की मौजूदगी में किया व्यवहार न्यायालय भवन हेतु स्थल निरीक्षण।

डीएम ने अधिवक्ताओं की मौजूदगी में किया व्यवहार न्यायालय भवन हेतु स्थल निरीक्षण। 



रिपोर्ट के बाद मुख्य न्यायाधीश करेंगे भवन का शिलान्यास


Arvind Verma



खगड़िया।

 ज़िले के गोगरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के पीछे की जमीन को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण हेतु पुनः निरीक्षण करने जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष, संतोष कुमार डी0डी0सी, खगड़िया जिला भवन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता गोगरी सहित छह सदस्यीय कमिटी के साथ अंचल अधिकारी गोगरी के साथ निरीक्षण करने के उपरांत जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष  ने कहा पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इस रिपोर्ट के बाद भवन का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर विधिज्ञ संघ गोगरी के महासचिव प्रियवर्त सिंह, अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता रविश अन्ना , अधिवक्ता विधान पासवान, सहायक सचिव अनिल ठाकुर, संयुक्त सचिव शिव शंकर ठाकुर, ध्रुव कुमार शर्मा अधिवक्ता सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता एवं स्थानीय प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.