विंध्याचल से बाबा दिनेश गुरु अलख के आते ही महीने से बंद पड़ा दुर्गा मंदिर परिसर हुआ गुलज़ार

विंध्याचल से बाबा दिनेश गुरु अलख के आते ही महीने से बंद पड़ा दुर्गा मंदिर परिसर हुआ गुलज़ार 



हजारीबाग के पंडित धीरेन्द्र का हुआ आगमन, 10 जनवरी को करेंगे देवी मां का जागरण


Arvind Verma


खगड़िया।


 समाहरणालय भवन के सामने अवस्थित गुरु अलख आश्रम परिसर में महीने से बंद पड़े अष्टादश भुजेश्वरी मां दुर्गा मंदिर का पट खुलवाने आश्रम के प्रधान कार्यालय विंध्याचल (यूपी) से अघोर राजतंत्र संस्थापक बाबा दिनेश गुरु अलख के विंध्याचल से  पहुंचते ही दुर्गा मंदिर परिसर गुलजार हो गया। भक्तजनों का आना जाना शुरू हो गया। आश्रम और मन्दिर से जुड़े शिष्यों द्वारा आगामी 10 जनवरी को होने वाले जागरण, पूजा पाठ, संकीर्तन आदि कार्यक्रमों की सफलता के लिए तैयारियां जोर शोर से जारी है। देवी जागरण एवं पूजा पाठ के लिए हजारीबाग से बाबा पंडित धीरेन्द्र का भी आगमन हो चुका है। अघोर राजतंत्र के संस्थापक गुरु अलख ने एक विशेष भेंट में मीडिया से कहा विगत 26 नवम्बर 2022 से ही बिना मेरी जानकारी में दिए ही मन्दिर बंद कर दिया गया था। भक्तजनों को पूजा पाठ करने में काफी कष्टों का सामना करना पड़ा। अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक महर्षि अरविन्द के विशेष आग्रह पर मैं विगत चार जनवरी को ही विंध्याचल से आया और मंदिर में हुई तालाबंदी का जांच पड़ताल किया। जांचोपरांत आवश्यक कर्रवाई किया। आगे उन्होंने कहा देवी दुर्गा मन्दिर का पट आगामी 10 जनवरी को खुलेगा, देवी मां को विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ कर जगाया जायेगा, कुंवारी कन्याओं को भोज खिलाया जाएगा, संकीर्तन होगा और महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। उसी दिन से मां अपने भक्तजनों के कष्टों का निवारण भी करेंगी और उनकी प्रार्थना और स्तुति भी स्वीकार करेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.