किसानों के सवाल को लेकर 26 जनवरी को देशव्यापी आंदोलन के तहत ट्रैक्टर मार्च निकालकर होगा प्रदर्शन - किरण देव यादव

किसानों के सवाल को लेकर 26 जनवरी को देशव्यापी आंदोलन के तहत ट्रैक्टर मार्च निकालकर होगा प्रदर्शन - किरण देव यादव



किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का 57 वां पुण्यतिथि मनाया गया


संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर ट्रैक्टर मार्च प्रदर्शन की सफलता हेतु संपर्क अभियान तेज


खगड़िया


 देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के बैनर तले श्री नवयुवक पुस्तकालय परिसर में किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का 57 वां पुण्यतिथि के अवसर पर इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई तथा कोटि-कोटि नमन किया गया। तथा लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे, जय जवान, जय किसान का नारा बुलंद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि एक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी पूर्ण जीवन जीकर किसान एवं आमजनों व देश के हित में उल्लेखनीय कार्य किए, वही आज का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अति आधुनिक जीवन जीकर पूंजीपतियों के हित में तथा किसान आमजन देश विरोधी कार्य कर रहे हैं। पूर्व केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत विभाग रेलवे, एयरपोर्ट, बैंक, एलआईसी, बीएसएनल, कोयला खद्यान्न, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, लाल किला आदि सभी सरकारी विभागों को पूंजीपतियों के हाथों निजीकरण कर दिया है जो घोर निंदनीय है।

भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान संघर्ष समन्वय समिति के देशव्यापी आह्वान पर 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस पर किसानों के सवाल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, मंडी व्यवस्था करने को लेकर तथा गरीबी, महंगाई, निजीकरण, बेरोजगारी, पेट्रोल डीजल गैस की मूल्य वृद्धि, धार्मिक उन्माद, नफरत के खिलाफ तथा आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, सद्भाव, सामाजिक सौहार्द बनाने के सवाल को लेकर खगड़िया जिलाधिकारी के सामने ट्रैक्टर मार्च निकालकर प्रदर्शन करने का निर्णय के आलोक में सक्रिय भाग लेने का फैसला लिया।

कार्यक्रम में फरकिया मिशन के महासचिव दिनेश शाह, उपाध्यक्ष दानवीर यादव, रामचंद्र यादव, पंकज यादव, विनोद राम, ब्रजनंदन महतो, महेश्वर यादव, महेंद्र यादव, विष्णु देव यादव, गुलाब महतों आदि ने भाग लिया।

इधर, भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव, खेत मजदूर किसान सभा के जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार, असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव व सुनील कुमार, महिला मुक्ति संगठन के सीमा देवी रितु देवी रंजू देवी मूंगा देवी आदि ने किसान आंदोलन की तैयारी भागीदारी हेतु भदास बछौता मथुरापुर कमलपुर में संपर्क अभियान चला रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.