Translate

प्रवीर पंकज को बीएचयू में पीएचडी उपाधि मिलने पर कलवार सेवक समाज के चेयरमैन ने दी बधाई।

प्रवीर पंकज को बीएचयू में पीएचडी उपाधि मिलने पर कलवार सेवक समाज के चेयरमैन ने दी बधाई।



भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, नागपुर में निदेशक हैं प्रवीर पंकज

 

S.K.Verma


खगड़िया। 

कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कलवार समाज के प्रवीर पंकज जो भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, नागपुर में निदेशक हैं को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के 102 वें दीक्षान्त समारोह में पी एच डी की उपाधि  मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ वर्मा ने मीडिया से कहा पंकज प्रवीर को विगत 10 दिसम्बर 2022 को उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने प्रोo एन भी चलपति राव के निर्देशन में दक्षिण भारत के लैम्परोफायर नामक चट्टान की उत्पत्ति पर शोध कार्य सम्पन्न किया। सम्पूर्ण शोध कार्य आन्ध्रप्रदेश के विभिन्न स्थलों से सम्बन्धित था। डॉ वर्मा के अलावा बधाई देने वालों में शंभू भगत, नूतन भगत, मनोज भगत, पंकज भगत, संजय भगत, महिला पत्रकार इन्दु प्रभा, वरिष्ठ पत्रकार अरुण वर्मा, राजा वर्मा, सदर अस्पताल के काउंसलर अभिलाष, अरविन्द भगत, शंभू चौधरी, सदाशिव जायसवाल, सुबोध जायसवाल तथा डॉ एच प्रसाद आदि हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.