कोरोना के बढ़ते डर के बीच चीन से फ्लाइट्स रोकने पर आया विमानन मंत्रालय का बयान, जानें क्या कहा कारण।
भारत में अब चीन से आने वाली उड़ानों को रोकने की मांग उठने लगी है। एक दिन पहले ही कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और आज दिल्ली महिला आयोग ने चीन से आने वाले विमानों को रोकने की मांग की। अब इस पर नागर विमानन मंत्रालय ने जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि फ्लाइट सेवाओं पर प्रतिबंधों को लेकर उसे स्वास्थ्य मंत्रालय से समन्वय की जरूरत होगी।
केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, अभी भारत और चीन के बीच कोई सीधी यानी डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। हालांकि, कुछ अन्य देशों से भारत आने वाले या भारत से दूसरे देश जाने वाले विमान चीन में स्टॉपेज लेते हैं। यानी कुछ कनेक्टिंग विमान चीन से होकर गुजरते हैं। फिलहाल वही विमान कोरोना से प्रभावित चीन आते-जाते रहे हैं।


