Translate

तमिलनाडु के टी नगर से छात्रा सहित निजी कोचिंग संचालक को किया बरामद।

कोचिंग सेंटर के शिक्षक के द्वारा अपने ही छात्रा को भगाकर तमिलनाडु पहुंच गया।



बेगूसराय पुलिस की तत्परता से नाबालिक लड़की के साथ आरोपी शिक्षक भी हुआ गिरफ्तार।

लड़की के सखी द्वारा शिक्षक को मदद देकर लड़की को साथ कर दिये जाने की भी चर्चा है। आखिर वह सखी कौन है?

लड़की को भगाने के लिए पूर्व से साजिश रच कर तमिलनाडु पहुंचकर होटल बुक करा ली गई थी।

लड़के के पिता के अनुसार मेरा बेटा घर से ₹100000 लेकर कई दिनों से लापता है ,लड़की के विषय में मैं नहीं जानता।



बेगूसराय-अपने ही कोचिंग में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा को  भगाकर कोचिंग सेंटर संचालक पहुंचा तमिलनाडु, पुलिस के हत्थे चढ़ा, नाबालिग छात्रा भी हुई बरामद।

बिहार के बेगूसराय जिले में पुलिस  को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने एक निजी कोचिग संचालक के द्वारा हिंदू नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले को सुलझा लिया है. इसके अलावा पुलिस ने अपहृत छात्रा को बरामद कर लिया है.।

लड़की को भगाकर कोचिंग सेंटर संचालक पहुंचा तमिलनाडु, पुलिस के हत्थे चढ़ा, नाबालिग भी हुई बरामद।


बिहार के बेगूसराय जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने एक निजी कोचिग संचालक के द्वारा हिंदू नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले को सुलझा लिया है।


तमिलनाडु के टी नगर से छात्रा सहित निजी कोचिंग संचालक को किया बरामद।

दरअसल, यह मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र  की बताई जाती है, फुलवरिया थाना क्षेत्र की शोकहारा एक विश्वकर्मा टोले की रहने वाली छात्रा की माता सुनीता देवी ने आरोप लगाई थी कि कोचिंग संचालक मोहम्मद आमिर के द्वारा उनकी नाबालिग बेटी का शादी के इरादे से अपहरण कर लिया गया है। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले में फुलवरिया थाना में मामला दर्ज कराई थी। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने स्थानीय स्तर पर जांच प्रारंभ कर दी, साथ ही तकनीकी जांच का सहारा भी लिया. उसके बाद पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर तमिलनाडु राज्य के टी नगर से दोनों को बरामद किया गया।. 

एसपी योगेंद्र कुमार ने मामले को लेकर बताया कि बेगूसराय में आने के बाद छात्रा का मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान एसपी ने बताया कि इसको लेकर कई तरह से लोगों ने माहौल खराब करने का काम भी किया गया था. उन लोगों के ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी. ।

आपको बता दें कि बीते सप्ताह में एक कोचिंग सेंटर के संचालक मोहम्मद आमिर पर 10वीं की नाबालिक छात्रा को भगाने का आरोप लगा था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को तमिलनाडु से बरामद किया है।. जबकि छात्रा की अपाहिज,  माता पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया था.।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.। जबकि स्थानीय लोगों में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। कहते हैं कि शिक्षक द्वारा लड़की को भगाकर ले जाने के बाद उसने अपने मोबाइल का सिम भी बदल लिया था और नया सिम लगाकर उनके सहयोग में खड़ी पीड़ित छात्रा की एक सहेली स्थानीय बातों से उन्हें अवगत कराता रहता था। चर्चा यह भी है लड़के ने लड़की से शादी रचा ली है सच या झूठ यह तो अनुसंधान का विषय है। राजी से या जबरन? यह तो प्रशासन की द्वारा न्यायालय में 164 का बयान कराने

के बाद ही सच झूठ का पता लगाया जा सकता है।

जबकि घटी घटना के बाद से ही राजनीतिक रोटियां सोकने वाले भोट की राजनीति में मशगूल दिखे। कोचिंग सेंटर के शिक्षक के 1 नजदीकी द्वारा समाचार पत्रों में भागने का समाचार पढ़ते ही उसका विरोध कर दिया। जबकि समाज के कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने दोनों की बरामदगी के लिए अपना दबाव प्रशासन पर बनाने में अव्वल रहे। परंतु बरामदगी के बाद कुछ तो अपनी वाहवाही लूटने में व्यस्त दिख रहे हैं। जबकि मामले को लेकर मीडिया कर्मियों ने समाज के हित में ही अपनी कलम चलाने में अव्वल बताए जाते हैं। अब मामला जो भी हो वह तो आलाकमान द्वारा अनुसंधान के बाद ही बताया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.