सीवान -: कार हो या बाइक...अब हो जाएं सावधान, वरना हो जाएगा सबसे बड़ा नुकसान।
सीवान
अगर आप भी सीवान में आए दिन मुख्य मार्गों पर निकल कर आवागमन करते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है।सड़कों पर निकलने से पहले सावधान हो जायें, नहीं तो आपका भी चालान काटा जा सकता है और अच्छा खासा जुर्माना लग सकता है. क्योंकि जिले में एमवीआई और आरटीओ पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं. जिले के मुख्य मार्गों के साथ-साथ बाईपास सड़कों पर भी वाहन चालकों के विरुद्ध जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है. जहां चालकों को अच्छा खासा जुर्माना भरना पड़ रहा है।अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आप को भी वाहनों के कागजात साथ रखना होगा. साथ ही हेलमेट, जूता सहित ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ही निकलना होगा. अन्यथा एमवीआई और आरटीओ के हाथ लगने पर हजारों रुपए का चालान मिनटों में कट जाएगा।सीवान जिले की मुख्य सड़कों के साथ-साथ बाईपास सड़कों पर एमवीआई और आरटीओ के द्वारा वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत बड़े तथा छोटे वाहनों के साथ-साथ सभी प्रकार के वाहनों की जांच हो रही है. जांच में संतोषजनक जवाब तथा कागजात नहीं मिलने पर पल भर में हजारों रुपए के चालान काटे जा रहे हैं।इस अभियान के तहत एमवीआई राजीव रंजन ने जिला परिवहन विभाग के साथ मिलकर बड़े और छोटे वाहनों के कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग, पाॅल्यूशन सर्टिफिकेट सहित अन्य कागजात, सीट बेल्ट, हेलमेट आदि की जांच कर 35 वाहनों से लगभग तीन लाख रुपए की जुर्माना वसूला. जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है. वहीं जांच अभियान को देखकर दूर से ही कई वाहन चालक भागते दिखे।सीवान के एमवीआई राजीव रंजन ने बताया कि सीवान जिले में जिला परिवहन विभाग के साथ मिलकर विशेष जांच अभियान चलाया गया. यह जांच अभियान बड़ी तथा छोटी वाहनों के विरुद्ध चलाए गया. जहां 35 वाहनों से तीन लाख तक का जुर्माना वसूली की गई. उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग वाहन, गाड़ी के कागजात, ड्राइवरी लाइसेंस, पोलूशन, इंश्योरेंस, परमिट सहित अन्य कागजातों की जांच की गई. कागजात नहीं मिलने व ट्रिपल लोडिंग आदि पर जुर्माना लगाया गया. उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्येक शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा. चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है. दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अति आवश्यक है. हेलमेट नहीं पहनने या सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भी जुर्माना किया जाएगा.!


